UP Police 2023 में निकली 921 पदों पर बंपर भर्ती

UP Police 2023 SI Vacancy: यूपी पुलिस में निकली 921 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

UP Police 2023 – 2024 SI Bharti:

यूपी पुलिस ने एसआई और एएसआई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अधिसूचना के माध्यम से पुलिस विभाग में कुल 921 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू होगी और 28 जनवरी 2024 को समाप्त होगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भर कर जमा कर सकते हैं।

एसएससी एमटीएस परिणाम 2023 जारी ऑनलाइन पीडीएफ डाउनलोड करें

UP Police 2023 – 24 SI, ASI Recruitment Notification Out:

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UP Police 2023 एसआई भर्ती 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2024 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट – uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।

डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक नर्सरी पाठ्यक्रम 2024 पीडीएफ डाउनलोड करे

इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसआई (गोपनीय) , पुलिस एएसआई (लिपिक) और पुलिस एएसआई (लेखा) पदों के लिए कुल 921 रिक्तियां जारी की गई हैं। वैकेंसी को कैटेगरी के हिसाब से देखें तो अनारक्षित वर्ग के लिए 114, ईडब्ल्यूएस के लिए 25, ओबीसी के लिए 71, एससी के लिए 54 और एसटी के लिए 4 सीटें आरक्षित हैं।

यहां, हमने UP Police 2023 एसआई भर्ती के बारे में सब कुछ बताया है, जिसमें पद-वार रिक्ति, महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता, आवेदन करने के चरण और अन्य विवरण शामिल हैं।

डीएसएसएसबी सिलेबस 2024 की घोषणा हो गयी है पीडीएफ डाउनलोड करें

UP Police 2023 Daroga Bharti:यूपी पुलिस एसआई नोटिफिकेशन पीडीएफ

यूपीपीबीपीबी द्वारा सब-इंस्पेक्टर के 921 रिक्त पदों को भरने के लिए यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2024 नोटिफिकेशन पीडीएफ जारी किया गया है। नोटिफिकेशन पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जो भर्ती अभियान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है। पात्रता मानदंड, परीक्षा तिथियां, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरण जानने के लिए उम्मीदवार नीचे साझा किए गए लिंक से आधिकारिक यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police SI ASI Recruitment 2024 के पदों का विवरण

  • सब इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल): 268
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर(क्लर्क): 449
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स): 204
  • Total: 921

UP Police 2023 – 2024 SI ASI Recruitment: आयु सीमा

UP Police Constable Vacancy में आवेदन कर रहे पुरुष उम्मीदवारों की उम्र 21 से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इस वैकेंसी के लिए आयु की गणना 01/07/2024 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।

UP Police 2023 – 2024 SI ASI Recruitment: शैक्षणिक योग्यता

उत्तर प्रदेश इंस्पेक्टर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए-

  • सब इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल) के पदों के लिए उम्मीदवार ग्रेजुएट (टाइपिंग+स्टेनो+कंप्यूटर कोर्स) होना चाहिए।
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर(क्लर्क) के पदों के लिए उम्मीदवार ग्रेजुएट (टाइपिंग+कंप्यूटर कोर्स) होना चाहिए।
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) के पदों के लिए उम्मीदवार बीकॉम (+कंप्यूटर कोर्स) किया होना चाहिए।
  • अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

UP Police SI ASI Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को UP Police 2023-24 वेकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करना होगा:

  • Step 1: सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in को विजिट करें।
  • Step 2: इसके बाद होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Step 3: जहां आपको उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर नोटिफिकेशन 2024 दिखाई देगा।
  • Step 4: इस नोटिफिकेशन को पहले डाउनलोड करके सारी जानकारी पढ़ ले।
  • Step 5: उसके बाद अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 6: इसके बाद फॉर्म को अच्छी तरीके से भर दे।
  • Step 7: अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके अपना फॉर्म सबमिट कर दे।
  • Step 8: सबमिट किए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल ले।

UP Police 2023 SI Recruitment 2023: यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा पैटर्न

UP Police 2023 भर्ती का आवेदन सफलता पूर्वक जमा करने वाले उम्मीदवार लिखित परीक्षा में बैठने के पात्रव होंगे। परीक्षा 400 अंकों की होगी। जिसमें कुल 200 प्रश्न शामिल होंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 2:30 घंटे का समय मिलेगा। लिखित परीक्षा में चार विषय होंगे:

  • सामान्य हिंदी/ कम्प्यूटर ज्ञान (100 प्रश्न)
  • सामान्य जानकारी/ सामयिक विषय (100 प्रश्न)
  • संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा (100 प्रश्न)
  • मानसिक अभिरुचि परीक्षा, बुद्धिलब्धि परीक्षा एवं तार्किक परीक्षा (100 प्रश्न)
  • यूपी पुलिस लिखित परीक्षा में प्रत्येक विषय में 35 प्रतिशत अंक और कुल 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में विफल रहने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।